Agriculture Tips : मानसून से पहले मक्के की कर रहे बुवाई? इन टिप्स को करें फॉलो, होगी बंपर पैदावार
Agriculrure Tips: अगर आप भी मानसून सीजन से पहले किसी फसल की बुवाई की सोच रहे है, तो मक्का की इस सीजन में बुवाई फायदे का सौदा हो सकती है. खरीफ के सीजन में इसकी बुआई मई के अंत से लेकर जून में मानसून के आगमन तक की जाती है. आज मक्के का उपयोग सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्टार्च, कॉर्न फ्लैक्स, ग्लूकोज और पोल्ट्री आदि में भी उपयोग होता है.