Agriculture News: MSP छोड़ बाजार की ओर भाग रहे किसान, सरसों के बढ़े दाम ने बदल दी पूरी तस्वीर
Price Of Mustard And Gram in Rajasthan: सीकर के नीमकाथाना में जहां MSP पर चना खरीद जारी है, वहीं सरसों के बढ़े बाजार भाव ने किसानों का रुख बदल दिया है. किसान अब सरकारी केंद्रों की बजाय खुले बाजार में उपज बेचकर ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं. निजी व्यापारी किसानों के घर तक पहुंचकर सरसों खरीद रहे हैं, जिससे किसानों को तुरंत भुगतान और बेहतर दाम दोनों मिल रहे हैं.