Agri Tips: 10 कट्ठा जमीन से 5.50 लाख की कमाई! फसल रोटेशन बना मुनाफे का सौदा, जानें खेती का माइक्रो-मॉडल
Crop Rotation Farming Success Tips: सीतामढ़ी के लगमा गांव के किसान रामाशंकर सिंह ने खेती को लाभ का सौदा बनाकर सबको चौंका दिया है. मात्र 10 कट्ठा जमीन से सालाना 5.50 लाख रुपये कमाने वाले रामाशंकर की सफलता का राज आधुनिक फसल रोटेशन तकनीक और वैज्ञानिक प्रबंधन है. कद्दू, टमाटर और गोभी के सटीक चक्र से उन्होंने साबित कर दिया है कि मुनाफे के लिए बड़ी जोत नहीं, बल्कि बड़ी सोच और सही तकनीक की जरूरत होती है. जानिए कैसे एक छोटे से खेत ने बदली इस किसान की तकदीर.