AC-कूलर नहीं... तेज धूप से झुलस गई स्किन? मुखालेप थैरेपी बन रही समर स्किन केयर का नया सुपरहिट फॉर्मूला
Summer Skin Care Tips: भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण लोगों को टैनिंग, चेहरे की जलन और स्किन डैमेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में मुखालेप थैरेपी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. आयुर्वेद आधारित यह विशेष थैरेपी चेहरे को ठंडक पहुंचाने के साथ टैनिंग और जलन को कम करने में मदद करती है. विशेषज्ञों के अनुसार, मुखालेप थैरेपी में प्राकृतिक और हर्बल तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा को ठंडक देकर उसे रिलैक्स महसूस कराते हैं. यह थैरेपी स्किन को हाइड्रेट रखने और धूप से हुए नुकसान को कम करने में भी कारगर मानी जा रही है.