97KM लंबी लाइन, 7 नए कॉरिडोर, 65 स्टेशन... क्या आपके घर के पास से भी निकलेगी दिल्ली मेट्रो? जानें DMRC का प्लान
Delhi Metro Expansion: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 97 किलोमीटर लंबी नई मेट्रो लाइन बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत 7 नए कॉरिडोर और 65 नए स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे उन इलाकों को भी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी, जहां अब तक लोग सिर्फ बसों और निजी वाहनों पर निर्भर थे. डीएमआरसी का कहना है कि फेज-5 का फोकस उन इलाकों पर है जहां अभी तक मेट्रो की पहुंच सीमित है. खास तौर पर नरेला, नजफगढ़, पालम, रोहिणी, जैतपुर और पूर्वी दिल्ली के कई हिस्सों को पहली बार सीधी मेट्रो सुविधा मिलेगी. अगर आप आउटर दिल्ली या नई विकसित हो रही कॉलोनियों में रहते हैं, तो आने वाले कुछ वर्षों में आपके घर के पास से भी मेट्रो गुजर सकती है.