9 करोड़ लोगों के लिए खुशखबरी! इस सरकारी योजना में बढ़ सकती है पेंशन की रकम, अभी 5000 रुपये है अधिकतम राशि

9 करोड़ लोगों के लिए खुशखबरी! इस सरकारी योजना में बढ़ सकती है पेंशन की रकम, अभी 5000 रुपये है अधिकतम राशि
Atal Pension Yojna : करीब 11 साल पहले शुरू हुई अटल पेंशन योजना में अब तक 9 करोड़ से ज्‍यादा लोग जुड़ चुके हैं .अब वित्‍त सेवा सचिव एम नागराजू ने इस योजना में मिल रही कम पेंशन को लेकर चिंता जताई है. उन्‍होंने कहा है कि 5 हजार की रकम आज से 20 या 30 साल बाद के खर्चे चलाने के लिए पर्याप्‍त नहीं होगी.