9 आतंकी, निशाने पर दिल्ली-मुंबई... एक 'डॉन' की गिरफ्तारी से कैसे पकड़ा गया ISI-D कंपनी का खतरनाक प्लान
Pakistan Terror Module: आतंकियों का यह मॉड्यूल दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों, सुरक्षा एजेंसियों के ठिकानों, पुलिसकर्मियों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के जरिए भारत में बड़े हमलों की साजिश रच रही थी.