80 KM वाले तूफान के लिए रहें तैयार, दिल्ली से UP-बिहार में बारिश का आतंक, IMD का पहाड़ों पर डराने वाला अलर्ट
AAJ Ka Mausam: उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज और बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान में 80 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी धूलभरी आंधी और अंधड़ चलने की गंभीर चेतावनी जारी की है. इसका असर दिल्ली-एनसीआर और पंजाब पर भी पड़ेगा, जहां 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.