7.40 लाख डिजाइनों में चमकी छात्रा श्रेष्ठा की कला, UN प्रतियोगिता में मिला सम्मान, एस जयशंकर ने किया रिलीज

7.40 लाख डिजाइनों में चमकी छात्रा श्रेष्ठा की कला, UN प्रतियोगिता में मिला सम्मान, एस जयशंकर ने किया रिलीज
श्रेष्ठा ने बताया कि उनका पेंटिंग का थीम था, इंडिया एंड इट्स ब्रदरहुड , यूनिटी एंड पीस. उन्होंने अपनी कला के माध्यम से दुनिया को एकता और शांति का संदेश देने की कोशिश की. उस समय रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा था. लगातार युद्ध और हिंसा की खबरों ने उनके मन को गहराई से प्रभावित किया. उन्होंने सोचा कि जब दुनिया में लोग प्रेम और भाईचारे के साथ रह सकते हैं, तो फिर लड़ाई और नफरत की जरूरत क्यों है. कहा कि इसी सोच को उन्होंने अपनी पेंटिंग में उतारा. डिजाइन में भारत के तिरंगे को दर्शाया गया था, जिसे शांति के प्रतीक सफेद कबूतर यानी डव के साथ दिखाया गया.