70KM की रफ्तार से आंधी, दिल्ली-UP से बिहार तक पलटेगा मौसम, 4 दिनों तक 16 राज्यों में बारिश, IMD का अलर्ट

70KM की रफ्तार से आंधी, दिल्ली-UP से बिहार तक पलटेगा मौसम, 4 दिनों तक 16 राज्यों में बारिश, IMD का अलर्ट
Aaj Ka Mausam Live: मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में अगले चार दिनों तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का असर जारी रहेगा. दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के कारण भारी बारिश और तूफानी हवाओं का खतरा बढ़ गया है.