70KM की रफ्तार से आंधी-तूफान; IMD का UP से बिहार-बंगाल तक बारिश की चेतावनी, दिल्ली में बरसेगी आग

70KM की रफ्तार से आंधी-तूफान; IMD का UP से बिहार-बंगाल तक बारिश की चेतावनी, दिल्ली में बरसेगी आग
IMD Weather Update: देश के मौसम में तीन 'साइक्लोनिक सर्कुलेशन' के कारण भारी बदलाव आया है. 8 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट है, जबकि दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. केरल और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है. उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ेगी, जबकि पूर्वी भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा.