₹70000 करोड़ की डिफेंस डील, राफेल, तेजस, Su-30MKI सबको भूल जाएंगे, पाताल लोक से दुश्मनों को भेजेगा जहन्नुम
₹70000 Crore Submarine Deal: भारत जमीन से लेकर आसमान और समंदर तक में अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा है. पिछले कुछ दिनों में दो महत्वाकांक्षी रक्षा सौदे को लेकर निर्णायक फैसले लिए गए. अब एक और बड़ा कदम उठाया गया है. भारत सरकार ने 70 हजार करोड़ रुपये मूल्य के मेड इन इंडिया सबमरीन प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दी है. उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा.