7000 KMPH की हाइपरसोनिक स्पीड, एयर डिफेंस सिस्टम को कर देगी स्वाहा, 'पाताल लोक' में भी तबाही लाने की ताकत
Rudram-3 Hypersonic Missile: भारत अपने मिसाइल डिफेंस सिस्टम को लगातार मजबूत कर रहा है. बैलिस्टिक के साथ ही क्रूज और हाइपरसोनिक मिसाइल डेवलप किए जा रहे हैं. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ ऐसी हाइपरसोनिक मिसाइल डेवलप करने में जुटा है, जो मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम को भी ध्वस्त करने में सक्षम होगी.