70-80KM की रफ्तार से शक्तिशाली तूफान, दिल्ली से बिहार-बंगाल में 5 दिनों तक कहीं ओले तो कहीं बारिश, IMD ने दी चेतावनी
IMD Tomorrow Weather News: मौसम विभाग (आईएमडी) ने 'ऑरेंज' और 'येलो' अलर्ट जारी किया है. 9 मई तक भारत के बड़े हिस्से में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान, ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. दिल्ली-NCR में तापमान में गिरावट आएगी, वहीं उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है. पूर्वी भारत में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग द्वारा जारी राज्य-वार विस्तृत पूर्वानुमान यहां पढ़ें और सतर्क रहें.