60 रुपये की मजदूरी से 30 लाख का टर्नओवर! खेती से बदली तकदीर, जानिए DJ वाले मुन्ना का सक्सेस फॉर्मूला

60 रुपये की मजदूरी से 30 लाख का टर्नओवर! खेती से बदली तकदीर, जानिए DJ वाले मुन्ना का सक्सेस फॉर्मूला
Success Story: भोजपुर के बिरमपुर गांव के धर्मेंद्र उर्फ मुन्ना, जो कभी 60-100 रुपये की दिहाड़ी पर मजदूरी करते थे, आज लीज की जमीन पर खेती कर सालाना 30 लाख रुपये का टर्नओवर कर रहे हैं. उनके पास अपनी एक कट्ठा जमीन भी नहीं है, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय दूसरों से खेत लीज पर लेकर सब्जी उत्पादन को अपना व्यवसाय बनाया. वे साल भर में करीब 15 तरह की सब्जियों और फलों की खेती करते हैं. जिनमें टमाटर, भिंडी, लौकी, परवल और गोभी के साथ-साथ कटहल और मौसमी जैसे फल शामिल हैं. यूट्यूब को अपना गुरु मानकर आधुनिक खेती की तकनीकें सीखीं और आज वे अपने खेतों में 10 अन्य लोगों को स्थायी रूप से रोजगार भी दे रहे हैं.