6 'साइक्लोन' एक्टिव; दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, बिहार से बंगाल की खाड़ी तक बारिश-तूफान का कहर, IMD की वार्निंग

6 'साइक्लोन' एक्टिव; दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, बिहार से बंगाल की खाड़ी तक बारिश-तूफान का कहर, IMD की वार्निंग
Tomorrow Weather Update: देशभर में ऐसी मौसमी प्रणालियां बनी हुईं, जिसकी वजह से मौसम लगातार बदल रहा है. फिलहाल भारत में 6 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक पश्चिमी विक्षभ एक्टिव है. इनकी वजह से देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी तूफान का दौर जारी है. तेज हावओं के बीच दिल्ली का बढ़ता पारा फिर थम सकता है. वहीं, बिहार से बंगाल तक यानी बीच में आने वाले राज्यों-क्षेत्रों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. 10 मई को केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट है. बंगाल और छत्तीसगढ़ में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने की चेतावनी है. वहीं, राजस्थान और गुजरात के लोग लू और भीषण गर्मी से झुलसेंगे. महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड में भी तेज आंधी के साथ बिजली कड़कने का अनुमान है.