50°C गर्मी में उग रहा ‘लाल सोना’! राजस्थान की तपती रेत में खजूर की खेती बनी मुनाफे का नया फॉर्मूला

50°C गर्मी में उग रहा ‘लाल सोना’! राजस्थान की तपती रेत में खजूर की खेती बनी मुनाफे का नया फॉर्मूला
Lal Khajoor Ki Kheti: राजस्थान के बाड़मेर जिले में भीषण गर्मी और रेगिस्तानी मौसम के बीच खजूर की खेती किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रही है. यहां गुजरात की विशेष खजूर किस्म को ‘लाल सोना’ कहा जा रहा है, क्योंकि यह किसानों को लंबे समय तक शानदार मुनाफा दे रही है. खास बात यह है कि 50 डिग्री सेल्सियस तक तापमान झेलने वाली यह फसल एक बार लगाने पर करीब 70 साल तक फल देती रहती है. विशेषज्ञों के अनुसार, बाड़मेर की जलवायु और रेतीली जमीन खजूर की खेती के लिए अनुकूल साबित हो रही है. कम पानी में तैयार होने वाली यह फसल किसानों की आय बढ़ाने में मदद कर रही है.