50% इंटर-कास्ट मैरिज… सबरीमला पर सुनवाई में आई ऐसी दलील, सीजेआई के सब्र का बांध भी टूटा, वकील को खूब सुनाया
Sabarimala Supreme Court Hearing: सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले से जुड़ी सुनवाई के दौरान 9 जजों की पीठ ने सामाजिक सुधार और धार्मिक अधिकारों के संतुलन पर गंभीर चर्चा की. सुनवाई में जब इंटर-कास्ट मैरिज के खिलाफ 50% भारतीयों के सर्वे का हवाला दिया गया तो CJI सूर्यकांत ने इसे 'टेलर-मेड' करार देते हुए खारिज कर दिया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि संवैधानिक नैतिकता और समानता का अधिकार किसी भी ऐसी धार्मिक परंपरा से ऊपर है जो भेदभाव को बढ़ावा देती हो.