5 साल के त्रिशांत ने 45 मिनट तक बजाया 5 इंस्ट्रूमेंट, बनाया तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Varanasi news: वाराणसी के 5 वर्षीय त्रिशांत ने ड्रम, पियानो, तबला, कांगो, जिम्बे पर 45 मिनट धुन बजाकर कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. कराटे में ब्लैक बेल्ट और कई रिकॉर्ड भी हासिल किए हैं. इस रिकॉर्ड के दौरान त्रिशांत ने करीब 15 मिनट तक लगातार ड्रम बजाया. इसके अलावा उन्होंने 10 मिनट पियानो, 12 मिनट तबला और अन्य समय दूसरे इंस्टूमेंट में दिया. इस तरह वो सबसे कम उम्र में लगातार 45 मिनट तक 5 इंस्टूमेंट बजाने वाले यंगेस्ट बॉय बन गए.