5 साल में 7वां बड़ा हादसा, बारामती में फिर क्रैश हुआ रेडबर्ड का ट्रेनिंग विमान, बाल-बाल बची पायलट की जान!

5 साल में 7वां बड़ा हादसा, बारामती में फिर क्रैश हुआ रेडबर्ड का ट्रेनिंग विमान, बाल-बाल बची पायलट की जान!
Redbird Aviation Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में रेडबर्ड एविएशन का एक और प्रशिक्षण विमान (Tecnam P2008JC) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. मंगलवार को सोलो फ्लाइंग के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद ट्रेनी पायलट ने गोजुबावी गांव के पास खुले मैदान में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई. गनीमत रही कि इस खौफनाक हादसे में पायलट सुरक्षित बच गया. यह कोई पहली घटना नहीं है; 2021 से लेकर अब तक रेडबर्ड एविएशन के विमानों के साथ यह 7वीं बड़ी दुर्घटना है. लगातार हो रहे इन हादसों ने एकेडमी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. DGCA ने जांच शुरू कर दी है.