5 साल की कोशिश के बाद मिली सफलता,खरगोन के इस सरकारी कॉलेज में शुरू हुआ माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी कोर्स
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अब उन्हें एमएससी माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी जैसे प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई के लिए निजी कॉलेजों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. जिले के शासकीय पीजी कॉलेज खरगोन में इसी नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी माइक्रोबायोलॉजी और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी कोर्स शुरू कर दिए गए हैं.