48 डिग्री की तपिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, डॉक्टरों से पहले दादी-नानी के नुस्खों पर बढ़ा भरोसा, जानिए कैसे मिल रही राहत

48 डिग्री की तपिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, डॉक्टरों से पहले दादी-नानी के नुस्खों पर बढ़ा भरोसा, जानिए कैसे मिल रही राहत
Rajasthan Heatwave: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. कई जिलों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. ऐसे हालात में लोग राहत पाने के लिए एक बार फिर दादी-नानी के पारंपरिक देसी नुस्खों का सहारा ले रहे हैं. गांवों और कस्बों में आज भी लू लगने पर प्याज का रस, आम का पना, छाछ, बेल का शरबत और अन्य पारंपरिक उपाय अपनाए जा रहे हैं. कई परिवारों में विशेष घरेलू विधियों से ‘लू उतारने’ की परंपरा भी देखने को मिल रही है. बुजुर्गों का मानना है कि ये तरीके शरीर को ठंडक पहुंचाने और गर्मी के असर को कम करने में मदद करते हैं. आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ पारंपरिक ज्ञान का यह मेल लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने में सहायक बन रहा है और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए हुए है.