48 डिग्री अभी झांकी, नौतपा का टॉर्चर बाकी! बांदा आग की भट्टी कैसे बनी, असल गुनाहगार कौन?

48 डिग्री अभी झांकी, नौतपा का टॉर्चर बाकी! बांदा आग की भट्टी कैसे बनी, असल गुनाहगार कौन?
उत्तर प्रदेश का बांदा जिला मई 2026 में 48.2°C तापमान के साथ देश और दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में शामिल हो गया है. नौतपा शुरू होने से पहले ही बाजारों में सन्नाटा और सड़कों पर थर्मल लॉकडाउन जैसे हालात बन चुके हैं. विशेषज्ञों के अनुसार अवैध खनन, जंगलों की कटाई, पहाड़ियों का विनाश और लगातार घटती हरियाली ने बुंदेलखंड को ‘ओपन एयर फर्नेस’ में बदल दिया है. अब 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा के दौरान तापमान 50°C पार जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे इंसानों, पशुओं और पर्यावरण पर बड़ा संकट मंडरा रहा है.