45 डिग्री तापमान में इस दुकान पर उमड़ रही भीड़, दही भल्ले बना रहे लोगों को दीवाना
दिल्ली की भीषण गर्मी में जहां लोग ठंडक की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आते हैं, वहीं नेहरू प्लेस का एक मशहूर दही भल्ला स्टॉल लोगों को स्वाद के साथ राहत का एहसास दे रहा है. साल 1989 से लोगों के बीच लोकप्रिय मुकेश जी के ठंडे-ठंडे दही भल्ले अपने गाढ़े दही, खास मसालों और अनोखे स्वाद की वजह से लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. यही वजह है कि 45 डिग्री तापमान में भी यहां ग्राहकों की लंबी लाइन देखने को मिलती है.