45 डिग्री गर्मी में भी नहीं टूटी परंपरा, सत्तू दान और पक्षियों के लिए पानी रख रहीं निमाड़ की महिलाएं
khandwa News : नौतपा में निभाई जाने वाली यह परंपरा हमें सिखाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी सेवा और सहयोग का भाव नहीं छोड़ना चाहिए। यह एक ऐसा संदेश है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा कि प्रकृति, समाज और जीव-जंतुओं के साथ संतुलन बनाकर ही जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है.