42 साल से सिक्कों के पीछे ‘पागल’ हैं जमुई के कृष्णकांत! घर में छिपा रखा इतिहास का खजाना
Ajab Gjab News : जमुई के मलयपुर निवासी कृष्णकांत मिश्रा पिछले 42 वर्षों से पुराने और दुर्लभ सिक्कों का संग्रह कर रहे हैं. उनके पास मुगलकाल, अंग्रेजी शासन, महारानी विक्टोरिया और किंग एडवर्ड दौर के सिक्कों सहित कई देशों के दुर्लभ सिक्के मौजूद हैं. 11वीं कक्षा में मिले एक पुराने सिक्के से शुरू हुआ यह शौक आज इतिहास के बड़े खजाने में बदल चुका है. इंटरनेट के दौर से पहले वे सिक्कों की जानकारी जुटाने के लिए पुस्तकालयों और दूसरे शहरों तक घूमते थे.