'4 दिन में 4 रुपये बढ़ा दिए दाम...' पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफे पर क्या बोली कांग्रेस, महंगाई पर सरकार को घेरा
Congress on Petrol Diesel price Hikes: तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 87 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया. कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है.