30 जून तक फ्री में सीखें बॉक्सिंग! कोच सिखाएंगे फाइटिंग स्किल, फिटनेस और इंटरनेशनल नियमों की पूरी जानकारी

30 जून तक फ्री में सीखें बॉक्सिंग! कोच सिखाएंगे फाइटिंग स्किल, फिटनेस और इंटरनेशनल नियमों की पूरी जानकारी
Free Boxing Camp Bhilwara: भीलवाड़ा में युवाओं और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महीने का फ्री बॉक्सिंग कैंप शुरू किया गया है. इस कैंप में स्टूडेंट्स को अनुभवी कोच द्वारा बॉक्सिंग की बारीकियां, फिटनेस तकनीक और फाइटिंग स्किल्स सिखाई जाएंगी. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बॉक्सिंग के नए नियमों और आधुनिक तकनीकों से भी रूबरू कराया जाएगा. आयोजकों के अनुसार कैंप का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना और उन्हें पेशेवर स्तर की ट्रेनिंग उपलब्ध कराना है. कैंप में शुरुआती खिलाड़ियों से लेकर उभरते बॉक्सर्स तक सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा. खिलाड़ियों की फिटनेस, स्टैमिना और आत्मविश्वास बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. खेल प्रेमियों और छात्रों में इस कैंप को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.