250 करोड़ से स्थापित होगा 85 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र, चित्रकूट की बिजली समस्या होगी दूर
मानिकपुर पाठा क्षेत्र अब नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है, जल्द ही यहां 85 मेगावाट क्षमता का बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा, जिससे न केवल क्षेत्र में बिजली उत्पादन बढ़ेगा बल्कि गांवों में बिजली संकट से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. ग्राम सकरौहा में करीब 44.617 हेक्टेयर भूमि पर लगाया जाएगा. परियोजना में लगभग 250 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है