'2–3 घंटे में ‘मौसम का तांडव’: दिल्ली-NCR समेत कई हिस्सों में आंधी-बारिश और बिजली का खतरा
दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में अगले 2 से 3 घंटों के भीतर मौसम तेजी से बदलने की संभावना है. IMD के ताजा Nowcast अलर्ट के मुताबिक कई जगहों पर धूलभरी आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है. दिल्ली-NCR में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि मौसम अचानक बिगड़ सकता है.