2027 के चुनावी रण की तैयारी शुरू, नितिन नवीन की अगुवाई में बीजेपी का महामंथन, 24 राज्यसभा सीटों पर भी नजरें
बीजेपी ने 28 मई को चार राज्यों में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए थे. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में पार्टी ने नई लीडरशिप दी है. यह फैसला BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में लिया गया और इसी संदर्भ में पार्टी की 1 जून को दिल्ली में हो रही बैठक को अहम माना जा रहा है.