2027 तक शुरू हो सकता है धन्नीपुर मस्जिद निर्माण कार्य? नक्शा के लिए प्राधिकरण में दोबारा किया गया आवेदन
आजम कादरी के मुताबिक मस्जिद निर्माण के लिए जिस जमीन का आवंटन किया गया है वहां तक पहुंचने के लिए 12 मीटर चौड़ा रास्ता होना जरूरी है. इसी मानक के पूरा न होने की वजह से पहले विकास प्राधिकरण ने नक्शा मंजूर नहीं किया था. अब आवश्यक बदलाव कर नक्शा दोबारा पास कराने के लिए आवेदन किया गया है. उनका कहना है कि अगर नक्शा पास हो जाता है तो निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार ने मस्जिद निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराई थी. एक तरफ जहां राम मंदिर का निर्माण तेजी से पूरा हो गया वहीं मस्जिद परियोजना अब तक शुरू नहीं हो पाई है.