₹20 में 'बालू का आलू पराठा', बाप-बेटे की मेहनत से चंबल में छोटा सा ढाबा बना लोगों की पहली पसंद

₹20 में 'बालू का आलू पराठा', बाप-बेटे की मेहनत से चंबल में छोटा सा ढाबा बना लोगों की पहली पसंद
शिवपुरी के गुना बायपास स्थित “बालू पराठा” का नाम जरूर लिया जाता है. इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक साधारण से ढाबे में बनने वाला यह आलू का पराठा आज पूरे इलाके में अपनी अलग पहचान बना चुका है. इसकी खासियत सिर्फ इसका स्वाद नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपी संघर्ष, मेहनत और पारिवारिक एकता की कहानी भी है