'2 घंटे स्टेशन पर बैठना पड़ता है'.. फरीदाबाद से लोकल ट्रेनें अक्सर लेट होने से यात्रियों का छलका दर्द, बोले- ट्रेन समय पर चलाओ

'2 घंटे स्टेशन पर बैठना पड़ता है'.. फरीदाबाद से लोकल ट्रेनें अक्सर लेट होने से यात्रियों का छलका दर्द, बोले- ट्रेन समय पर चलाओ
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर हर शाम यात्रियों की परीक्षा हो रही है. लोकल EMU ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे लेट चल रही हैं, जिससे नौकरीपेशा और छात्र परेशान हैं. प्लेटफॉर्म पर भीड़, गर्मी और लंबा इंतजार लोगों का सब्र तोड़ रहा है. यात्रियों ने बंद पड़ी EMU ट्रेनों को फिर से शुरू करने और महिला डिब्बों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाई है.