2 दिन बाद होना था रिटायर, लेकिन सोशल मीडिया के 'क्रेज' ने कराया सस्पेंड, CM सतीशन की फोटो पर था विवाद

2 दिन बाद होना था रिटायर, लेकिन सोशल मीडिया के 'क्रेज' ने कराया सस्पेंड, CM सतीशन की फोटो पर था विवाद
Kerala News: केरल में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को रिटायरमेंट से महज दो दिन पहले निलंबित कर दिया गया. आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन की एक एडिटेड और आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. राज्य खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की. रिपोर्ट में कहा गया कि यह पोस्ट समाज में गलत संदेश दे सकती है और छात्रों तथा शिक्षकों के बीच राजनीतिक ध्रुवीकरण बढ़ा सकती है. अधिकारियों ने इसे सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना. सरकार का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहना चाहिए और सोशल मीडिया के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य है.