1951 में कितने पैसे में हुआ सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण, कौन था सबसे बड़ा दानदाता
75 साल पहले जब सोमनाथ मंदिर का फिर से निर्माण कराया गया था तो इसकी लागत उस समय के लिहाज से एक बहुत बड़ी रकम थी. तब ये मंदिर भव्य और विशाल रूप में बनाया गया. आज भी इसकी भव्यता चकित करती है. ये मंदिर आजाद भारत में पहली बार धार्मिक फंड रेजिंग की मदद से बनाया गया था, क्योंकि ये माना गया था कि सरकार को इससे दूर रहना चाहिए.