16 मई को शनि जयंती, वट सावित्री व्रत के साथ ये 8 खास संयोग, जानें शनि कृपा के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह तिथि

16 मई को शनि जयंती, वट सावित्री व्रत के साथ ये 8 खास संयोग, जानें शनि कृपा के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह तिथि
Spiritual significance 16 May: 16 मई का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. इस दिन शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, शनि अमावस्या आदि कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं. साथ ही अमावस्या तिथि, शुक्र-गुरु की युति, पितृ पूजन का महत्व और शनि उपासना का विशेष प्रभाव इस दिन को और भी महत्वपूर्ण बना रहे हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ऐसे शुभ योग लंबे समय बाद बन रहे हैं, जिससे पूजा-पाठ, दान और व्रत का फल कई गुना बढ़ सकता है. मान्यता है कि इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों से शनि दोष, पितृ दोष और जीवन की कई बाधाओं से राहत मिल सकती है.