1500000 आदिवासियों का 'महाकुंभ', दिल्ली में 'लव-लैंड जिहाद' और धर्मांतरण के खिलाफ होगा शंखनाद
लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे बढ़ते मामलों और धर्मांतरण के खिलाफ अपनी संस्कृति, धर्म और परंपराओं को बचाने के लिए आगामी 24 मई को दिल्ली में डेढ़ लाख से ज्यादा जनजाति समाज के लोग एक विराट कुंभ में हुंकार भरेंगे. यह कोई धरना-प्रदर्शन नहीं, बल्कि हजारों सालों से संजोई गई जनजातीय संस्कृति का एक विशाल समागम होगा. ईसाई मिशनरियों द्वारा कराए जा रहे धर्मांतरण और आरक्षण के दोहरे लाभ के खिलाफ भी इस कुंभ में आवाज उठाई जाएगी. राष्ट्र को जागरूक करने वाले इस ऐतिहासिक 'जनजाति सांस्कृतिक समागम' में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत कर सकते हैं.