₹143579 करोड़ की 5th जेन फाइटर जेट डील, पाकिस्तान ने बढ़ाई भारत की टेंशन, राफेल से कितना ताकतवर यह एयरक्राफ्ट
Turkey-Pakistan 5th Gen Fighter Jet Deal: दुनियाभर में सामरिक हालात लगातार बदल रहे हैं. बदलते माहौल के तहत तमाम देश अपने डिफेंस सिस्टम को लगातार एडवांस और अपग्रेड करने में जुटा है. भारत भी इसका अपवाद नहीं है. स्वदेशी स्तर पर नेक्स्ट जेनरेशन का फाइटर जेट डेवलप करने को लेकर खास प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है. इसके सथ ही सवा तीन लाख करोड़ रुपये में फ्रांस से 114 राफेल F4 जेट खरीदने का करार भी किया गया है. दूसरी तरफ, पाकिस्तान भी अपने डिफेंस सिस्टम को अपग्रेड करने में जुटा है. इसके तहत बड़ा कदम उठाया गया है.