12वीं के बाद स्नातक में लेना है एडमिशन, मेरठ के इस कॉलेज में 25 कोर्स करने का विकल्प, जान लें प्रवेश प्रक्रिया
Meerut news: आरजी पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता मलिक ने बताया कि कॉलेज परिसर में स्नातक में बीए, बीएससी एवं परास्नातक में एमए, एमएससी में छात्राओं को अध्ययन कराया जाता है. इसमें लगभग 25 ट्रेडिशनल कोर्स संचालित है. जिसमें छात्राएं अध्ययन करते हुए अपने बेहतर भविष्य की तरफ कदम बढ़ा सकती हैं. उन्होंने बताया कि साथ यहां पर बेटियों में स्किल डेवलपमेंट करने के लिए किचन गार्डन, वेस्ट सब्जियों से कंपोस्टिंग खाद, सिलाई, कढ़ाई, कंप्यूटर सहित अन्य प्रकार के कोर्स भी शामिल है. जिससे की बेटियां अध्ययन कर सके.