113 मीटर लंबा, 15 मीटर चौड़ा… समंदर में उतरा 3000 टन का बाहुबली 'संघमित्रा', 15742 KM दूर तक करेगा शिकार
भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए अगली पीढ़ी का सर्विलांस वेसल ‘संघमित्रा’ समुद्र में उतार दिया गया है. कोलकाता की जीआरएसई लिमिटेड में तैयार यह 3000 टन वजनी जहाज 8,500 नौटिकल मील तक मिशन चलाने में सक्षम है. 23 नॉट की रफ्तार वाले इस एडवांस्ड वेसल को हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री निगरानी और रणनीतिक ताकत को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.