110 किलो चांदी का सिंहासन, 60 फीट ऊंचा भवन! भव्य रूप में दिखेंगी मां पटनदेवी, 7 साल का इंतजार होगा खत्म
Badi Patandevi Temple Renovation: 60 फीट ऊंचे भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है. इस मंदिर में मां को 110 किलो चांदी से बने आकर्षक सिंहासन पर स्थापित किया जाएगा. इसी साल नवरात्रि से श्रद्धालुओं को मां के नए दरबार में दर्शन का सौभाग्य मिल पायेगा. हालांकि, श्री बड़ी पटनदेवी के महंत विजय शंकर गिरी ने काम की रफ्तार पर निराशा प्रकट की.