100KM की रफ्तार में आंधी-तूफान, IMD की UP-बिहार में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बादलों का डेरा

100KM की रफ्तार में आंधी-तूफान, IMD की UP-बिहार में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बादलों का डेरा
IMD Weather Alert: मौसम ने अचानक भयंकर करवट बदली है. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार से मौसम बेहद सुहावना हो गया. तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए मौसम विभाग ने खतरे की घंटी बजा दी है. यूपी के कई जिलों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार हैं.