₹10000000 का इनाम पाओ... बाबा बागेश्वर को खुला चैलेंज, पर्ची को बताया अंधविश्वास, FIR दर्ज करने की धमकी
Baba Bageshwar: राजकोट के रेसकोर्स मैदान में 5 से 7 जून तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के 'दिव्य दरबार' और 'सनातन सेतु हनुमंत कथा' को लेकर गुजरात में भारी विवाद खड़ा हो गया है. एक तरफ जहां आयोजक इसे सनातन धर्म का प्रचार बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विज्ञान जाथा, साधु समाज और स्थानीय नेताओं ने इसे 'अंधविश्वास का कुंभ मेला' करार देते हुए कड़ा विरोध शुरू कर दिया है. विज्ञान जाथा ने तो बाबा को 1 करोड़ रुपये का खुला चैलेंज दे दिया है.