100 बीघा में किसान सैय्यद ने लगाया है लंगड़ा आम, हर सीजन कमाते हैं 400000, दिल्ली, मुंबई तक होती है सप्लाई

100 बीघा में किसान सैय्यद ने लगाया है लंगड़ा आम, हर सीजन कमाते हैं 400000, दिल्ली, मुंबई तक होती है सप्लाई
किसान सैय्यद हैदर के मुताबिक रामपुरी लंगड़ा आम खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और बाजार में इसकी मांग भी काफी ज्यादा रहती है. यही वजह है कि उन्होंने अपने बाग में सबसे ज्यादा इसी किस्म को लगाया है. हैदर बताते हैं कि इस आम की खास बात यह है कि पकने के बाद भी इसका रंग हरा ही रहता है. इसका गूदा मुलायम, चमकीला और कम रेशेदार होता है जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है.