100 KM रेंज, 500 KG पेलोड... अमेरिकी JDAM और इजरायली SPICE को टक्कर दे रहा स्वदेशी 'तारा', बम-बम हैं फीचर्स
डीआरडीओ का तारा एक स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम है जो भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. 100 किमी की रेंज और 500 किग्रा पेलोड के साथ यह स्मार्ट बम बिना रडार की पकड़ में आए दुश्मन के बंकरों और ठिकानों को तबाह कर सकता है. स्वदेशी NavIC तकनीक से लैस तारा विदेशी हथियारों पर निर्भरता कम करेगा और भविष्य की सर्जिकल स्ट्राइक में गेम चेंजर साबित होगा. इसका टेस्ट आज डीआरडीओ ने किया.