10 साल CM रहे, फिर भी अपना घर नहीं, अब किराये के मकान में शिफ्ट हुए पिनाराई विजयन, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

10 साल CM रहे, फिर भी अपना घर नहीं, अब किराये के मकान में शिफ्ट हुए पिनाराई विजयन, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
केरल के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपना आधिकारिक निवास क्लिफ हाउस खाली कर दिया है और अब वह तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन के पास एक निजी किराए के मकान में शिफ्ट हो गए हैं. दो बार के सीएम रहने के बावजूद अपना घर न होने की खबर ने जहां सादगी की मिसाल पेश की है, वहीं सोशल मीडिया पर भ्रष्टाचार और पाखंड को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है.