0.09% वोट... बिहार में शेर पर बंगाल में ढेर हो गए ओवैसी, आखिर क्यों फेल हो गया सीमांचल मॉडल?
West Bengal election AIMIM performance: असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के लिए भारतीय राजनीति में विस्तार का सपना अक्सर एक विरोधाभास की तरह रहा है. कभी वे 'किंगमेकर' की भूमिका में नजर आते हैं, तो कभी उनकी मौजूदगी महज एक वोट-कटवा पार्टी तक सिमट कर रह जाती है. बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण हैं. हालिया आंकड़ों और चुनावी विश्लेषण के आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि ओवैसी की पार्टी "बिहार में शेर, पर बंगाल में ढेर" साबित हुई है.