होर्मुज पर जड़ा ताला और खाड़ी देशों पर गिरती मिसाइलें, फिर भी भारत ने मंगाया करोड़ों टन क्रूड, पलक झपकते नया रूट तैयार
Indias Crude Import : होर्मुज से तेल की आवाजाही पर तीन महीने से पहरा लगा हुआ है. भारत इसी रास्ते अपने कुल तेल का 40 फीसदी मंगाता था, लेकिन रास्ता बंद होने के बावजूद उसके आयात पर खास असर नहीं दिखा. अप्रैल में क्रूड आयात के आंकड़े देख दुनिया हैरान कि कैसे भारत ने इतने कम समय में अपने लिए वैकल्पिक रूट और सप्लायर तैयार कर लिए.