होर्मुज का समाधान, बिना हींग-फिटकरी भारत ने निकाला रास्ता, बस हो जाए ये काम तो हर आफत बाय-बाय

होर्मुज का समाधान, बिना हींग-फिटकरी भारत ने निकाला रास्ता, बस हो जाए ये काम तो हर आफत बाय-बाय
India Renewable Power: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बुरी तरह प्रभावित किया है. भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी पेट्रोलियम पदार्थ आयात करता है. उधर होर्मुज संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बांजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही है. इसका सीधा असर भारत पर पड़ रहा है. तेल आयात काफी महंगा हो गया है. डॉलर के मुकाबले रुपये भी लगातार कमजोर हो रहा है. ऐसे में चौतरफा आर्थिक संकट से हम घिर रहे हैं. इस बीच एक अच्छी खबर है. भारत ने एक ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. बस एक और काम होना है. इससे भारत काफी हद तक होर्मुज संकट का समाधान ढूंढ लेगा.